Saturday, March 21, 2020

व्यापार मंडल ने 4 दिन दुकानें बंद रखने का लिया निर्णय नवांशहर, 21 मार्च (ब्यूरो रिपोर्ट ) नवांशहर व्यापार मंडल की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व करते हुए मंडल के प्रधान गुरचरण अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते नवांशहर के बाजार 4 दिन के लिए बंद रखे जाएंगे। जिसमें शनिवार, रविवार, सोमवार तथा मंगलवार तक नवांशहर बंगा आरा बलाचौर और मुकंदपुर बहराम आदि सभी शहरों में कस्बों की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इन दुकानों में केवल दवाइयां, हलवाई तथा करियाना मर्चेंट की दुकानें खुली रहेंगे। जिससे लोग जरूरत का सामान ले सकें। इसके अलावा 25 मार्च बुधवार से 31 मार्च दिन मंगलवार तक सभी दुकानें सुबह 10:00 बजे से 6:00 बजे तक खुलेंगी। उन्होंने सभी दुकानदारों तथा रेहड़ी यूनियन के सदस्यों को इस निर्णय में सहयोग करने के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि पहले 3 दिन के लिए ही दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया था लेकिन देर रात्रि 10:00 बजे डिप्टी कमिश्नर नवांशहर विनय बदलानी जी के आदेशानुसार अब 4 दिन के लिए दुकानें बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रविवार को प्रातः 7.00 से रात्रि 9:00 तक लगने वाले जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के निर्णय पर इस फैसले को लागू किया गया है। जिससे कोरोना वायरस को मानव श्रृंखला में आगे बढ़ने से रोका जा सके। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान गुरचरण अरोड़ा, सीनियर वाइस प्रधान प्रवीण भाटिया, रवि सोबती, संदीप मुरगई, जेके दत्ता, परमिंदर सिंह, गोपाल मोहन शारदा, यशपाल सिंह हाफिजाबादी, केवल कृष्ण अरोड़ा, बॉबी अरोड़ा, राजेश गाबा, योगेश कुमार, हितेश अरोड़ा आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।