Friday, February 12, 2021

श्री सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के 666 वां जन्म दिवस के संबंध में बैठक13 फरवरी शनिवार को होशियापुर रोड मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा श्री बाबा लाल दयाल जी का जन्म दिवस फगवाड़ा श्री बाबा लाल दयाल सेवक मंडली रजिस् की एक बैठक प्रधान कीमती लाल आनंद की अध्यक्षता में हुई।श्री श्री 1008 वैष्णो अचार्य योगीराज श्री सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के 666 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाने के संबंध में विचार चर्चा की गई। प्रधान कीमती लाल आनंद ने जानकारी देते बताया कि योगीराज सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी का जन्म दिवस 13 फरवरी दिन शनिवार को श्री लाल द्वारा मंदिर होशियापुर रोड में मनाया जा रहा है जिस के संबंध में श्री रामायण पाठ जी का भोग 13 फरवरी को सुबह 9:00 बजे और गुरु महिमा संकीर्तन रात को 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक किया जाएगा। श्री सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के जन्म दिवस का केक प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। उन्होंने सभी धार्मिक प्रेमी जनता से अपील की है कि धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले।इस मौके पर प्रधान कीमती लाल आनंद ,अमर मल्होत्रा बसंत कोछड़ , सतीश भाटिया, सुरेंद्र विग, जितेंद्र सोनी रमन वधावन, मुकेश वधावन, रमन वधावन त्रिमूर्ति, कीर्ति रानी आनंद, रजिंदर चाना, रवि आनंद, सरबजीत वडेरा, राजू आनंद, अशोक कुकरेजा, चंद्रमोहन कौड़ा,सुषमा सोनी चंद्रप्रभा विनोद बाला मल्होत्रा प्रिया वधावन ,रमा वधावन सुधा वधावन सुनीता शर्मा मीना विग, संतोष भाटिया वंदना भावना व अन्य शामिल थे

No comments:

Post a Comment

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।