Sunday, June 27, 2021
श्री बाबा लाल दयाल कमेटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा की तरफ से महीना वार दरबार श्री बावा लाल दयाल जी ध्यानपुर में सेवा करने का अवसर कमेटी के चेयरमैन कीमती लाल आनंद द्वारा गुरु चरणों के आशीर्वाद से सेवा करने का मौका मिला गुरु सेवक मंदिर दरबार श्री ध्यानपुर की सेवा करने के लिए फगवाड़ा से जाते हैं और सेवा कर गुरु चरणों की खुशियां प्राप्त करते हैं बाबा लाल दयाल महाराज जी की सेवा से दुख दरिद्र दूर होते हैं और मनचाही खुशियां मिलती हैं
Wednesday, May 26, 2021
विकास का दूसरा नाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : पूनम माणिकभाजपा कार्यकर्ताओं ने नवांशहर को बंगा से जोड़ने वाले पुल की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की।नवांशहर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज नवांशहर को बंगा से जोड़ने वाले नवनिर्मित फ्लाईओवर की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की लंबी उम्र की कामना की.जिला महासचिव प्रीतपाल बजाज ने कहा कि केंद्र द्वारा चंडीगढ़ से अमृतसर हाईवे तक सड़क का विकास किया गया है और सड़कों को चौड़ा किया गया है. उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले 4-5 वर्षों से निर्माणाधीन था जो अब पूरा हो गया है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूनम माणिक ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए सड़कें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। किसी देश के विकास की गति वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ गतिशीलता पर भी निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि भारत को "आत्मनिर्भर" बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रमुख सुधारों में से एक सड़क नेटवर्क के बुनियादी ढांचे का विकास है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के सड़क ढांचे में लगातार सुधार हो रहा है। कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है और सड़क परिवहन तेजी से विकास का एक उच्च बिंदु बन गया है। सड़कें सेवाओं तक बेहतर पहुंच, परिवहन में आसानी और लोगों को आवाजाही की स्वतंत्रता प्रदान कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में खेल स्टेडियम के लिए केंद्र पहले ही अनुदान भेज चुका है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत में गुणवत्तापूर्ण सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पंजाब प्रदेश बीजेपी सदस्य सुदेश शर्मा, जिला महासचिव करण लड़ोइया , पंजाब ओबीसी मोर्चा सचिव रजनी कण्डा , पंजाब बीजेपी लीगल सेल के सदस्य विशाल शर्मा, एडवोकेट विजय लक्ष्मी, एडवोकेट किरण , बंगा मंडल अध्यक्ष राम किशन जाखू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा अरोड़ा, सुभाष शर्मा , विक्की खोसला , उपस्थित थे।
Friday, May 14, 2021
मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं अक्षय तृतिया के उपलक्ष्य में आज शिव मंदिर सराय रोड फगवाड़ा में आज हवन यज्ञ करवाया गया । मंदिर को फूलो से सजाया गया । और महारानी के आगे सरबत के भले की अरदास की गई । कोविड के कारण आज लगाया जाने वाला भंडारा स्थगित किया गया । हवन यज्ञ में इंदरजीत कालरा ने मुख्य यजमान के रूप में हाजरी लगवाई । इस अवसर पर मधुभूशन कालिया रमन छाबरा दविंदर बिल्ला योगिता कालिया आदि उपस्थित थे
Saturday, May 8, 2021
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੀ,ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਪ੍ਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਜੀ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਸ.ਬਲਵੀਰ ਸਿੱਧੂ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਸ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੋ ਇੰਡਸਟਰੀਜ਼ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਜੀ ਅਤੇ ਦਲਜੀਤ ਰਾਜੂ ਜ਼ਿਲਾ ਕੋ-ਆਰਡੀਨੇਟਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਜੀ ਨੇ ਕੋਰੋਨਾਂ ਦੇ ਵੱਧਦੇ ਹੋਏ ਪਸਾਰ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਗਵਾੜਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕੋਵਿਡ 19 ਰੋਕਥਾਮ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ,ਇਸ ਮੋਕੇਂ ਉਨਾਂ ਨਾਲ ਵਰੁਣ ਬੰਗੜ ਚੱਕ ਹਕੀਮ, ਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹੋਰ ਮੈਂਬਰ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ|
Thursday, May 6, 2021
Sunday, May 2, 2021
श्री रुद्रवीर सेवा समिति ने बलवंत खन्ना को सौंपा पंजाब इंचार्ज का पदभार* समाज की एकजुटता के लिए जिला ईकाइयों का गठन शीघ्र फगवाड़ा 2 मई (Anand Tv) श्री रुद्रवीर धार्मिक एवं सामाजिक समिति की ओर से फगवाड़ा के बलवंत खन्ना को समिति का पंजाब इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी श्री रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी द्वारा सौंपी गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बलवंत खन्ना ने जहां अपनी नियुक्ति के लिए समिति की राष्ट्रीय लीडरशिप का आभार प्रकट किया वहीं बताया कि श्री रुद्रवीर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा समिति का मुख्य लक्ष्य धर्म और संस्कृति से विमुख हो चुकी पीढ़ी को वापिस पुरातन भारतीय संस्कारों से जोडऩा, सभी नागरिकों में जाति धर्म से ऊपर उठ कर आपसी एकता तथा राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के साथ ही सदियों से जातियों में विभाजित हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुला कर एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा और उसके बाद जिला स्तर पर प्रधानों की नियुक्ति होगी जो जिले के अलावा ब्लाक स्तर पर शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करेंगे। तस्वीर : बलवंत खन्ना।
ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੱਗੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਪਬੰਦੀਆਂ, 15 ਮਈ ਤੱਕ ਲਾਗੂ। 1. ਸਾਰੀਆਂ ਗੈਰ ਜਰੂਰੀ ਸਮਾਨ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ2. ਪੰਜਾਬ ਚ ਐਂਟਰੀ ਤੇ ਦਿਖਾਉਣੀ ਹੋਏਗੀ ਕੋਰੋਨਾ ਨੈਗੇਟਿਵ ਰਿਪੋਰਟ ਜਾਂ ਦੋ ਹਫਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਦਾ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ 3. ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਵ 50% ਰਹੇਗੀ ਹਾਜ਼ਿਰੀ4. ਚਾਰ ਪਹੀਆ ਵਾਹਨ ਚ ਸਿਰਫ ਦੋ ਆਦਮੀ ਬੈਠ ਸਕਣਗੇ, ਦੁਪਹੀਆ ਵਾਹਨ ਤੇ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਆਦਮੀ ਸਫਰ ਕਰ ਸਕੇਗਾ5. ਵਿਆਹ ਸ਼ਾਦੀਆਂ ਤੇ ਸਸਕਾਰ ਤੇ ਸਿਰਫ 10 ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਤੇ ਪਬੰਦੀ6. ਸਾਰੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ 6 ਵਜੇ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ
Subscribe to:
Posts (Atom)