Tuesday, January 21, 2020

माता कृष्णावंती गांधी की अंतिम अरदास पर दी गणमान्य ने श्रद्घांजलि-मनुष्य को बुरे समय में उनके पितर ही सही मार्ग दिखाते है- पं. अंबा दत्तनवांशहर, 21 जनवरी केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी की माता कृष्णावंती गांधी पत्नी स्व. खुशहाल चंद गांधी (97 साल) की अंतिम अरदास व रस्म पगड़ी चंडीगढ़ रोड पर स्थित एएस रिर्सोट में की गई। सबसे पहले आनंदपुर सतसंग आश्रम की बाई जी ने संकीर्तन कर संसार में इंसान को पानी का बुलबुला बताया। इसके बाद पं. अंबा दत्त, पं. कार्तिक कौशल ने श्री गरुड पुराण के पाठ का भोग डाला तथा संगत को बताया कि जो जीव संसार में आता है वह अपने मकसद पूरा कर उस बैकुंठ में चला जाता है। मनुष्य को बुरे समय में उनके पितर ही सही मार्ग दिखाते है। इसके बाद महंत सीता राम दास जी, विधायक अंगद सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतवीर पल्ली झिक्की, अकाली नेता चरनजीत सिंह बराड, नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक व समाज सेवक गुरचरण अरोड़ा ने श्रद्घांजलि देते हुए बताया कि मां का दर्जा ईश्वर से उपर है। बुजुर्गो का घर में अहम स्थान होता है। अंत में उनके बेटो प्रेम पाल गांधी, सुभाष गांधी के सिर पर पगड़ी बांधने की रस्म अदा की गई तथा अन्य सुरिंदर गांधी व अश्वनी गांधी को सिरोपा दिया गया। मौके पर हंस राज गाबा, रमेश गांधी, हितेश गांधी, विपन गांधी, हरीश गांधी, गौरव गांधी, रितिश गांधी, केसी ग्रुप के सीएसी रिटा. बिग्रे. एचएस भंडाल, सीईओ जीके चोपड़ा, विनोद भारद्वाज, राकेश पिंका, जीया लाल, अनूप शर्मा, विपन तनेजा, अश्वनी जोशी, राजन अरोड़ा, अशोक वर्मा, जेके दत्ता,शाम सुंदर जाडला, परविंदर बत्रा, बीडीपीओ राजेश चड्ढा, राम रतन, सुरिंदर सरीन, पीआरओ विपन कुमार इत्यादि के साथ केसी ग्रुप का नवांशहर, पंडोगा, डघाम, भद्घल कैंपस का स्टाफ, चंडीगढ़, पंचकूला के होटलों का स्टाफ, शहर के सभी पार्षद, शहर की राजनैतिक, धार्मिक, समाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के सदस्य हाजिर रहे। -----फोटोएएस रिसोर्ट में पं. अंबा दत्त श्री गरुड पुराण के पाठ का भोग डालते हुएश्रद्घांजलि देते हुए विधायक अंगद सिंह, सतवीर पल्ली झिक्की, गुरचरण अरोड़ा, चरणजीत बराड, ललित मोहन पाठकउपस्थिति --

No comments:

Post a Comment

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।