Friday, July 10, 2020

नवांशहर ( आनंद टीवी)जिला शहीद भगत सिंह नगर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिएभाजपा जिलाध्यक्ष पूनम माणिक प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं जोनल प्रभारी डॉ सुभाष शर्मा जी के निर्देशानुसार  शुक्रवार  को पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई  भाजपा की नई कार्यकारिणी में प्रितपाल बजाज और करण लड़ोइया  को महामंत्री बनाया गया है हिम्मत तेजपाल बंगा केएमसी, एडवोकेट नारद , वरिंदर सैनी , संजीव जैन , संजीव राणा , सतीश तेजपाल , परमजीत बक्शी , सुरेश अग्निहोत्री  को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा जीवन कुमार , भारत ज्योति , किरण ठुकराल , कमल शर्मा , मीना भरद्वाज , नरेश रावल को  मंत्री बनाया गया है। अरुण मुरगई  को कोषाध्यक्ष तथा अनिल चुग  को सह कोषाध्यक्ष  बनाया गया है।मनोज कुमार को आईटी विभाग का जिला संयोजक और नवकांत भरोमजारा को प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है।इस मोके पर जिले के प्रमुख मोर्चो की घोषणा करते हुए पूनम माणिक ने कहा नम्रता खन्ना को महिला मोर्चा , सुरिंदर कुमार बघानिआ को एस सी मोर्चा, विजय भाटिआ  को औ बी सी मोर्चा , अजय कटारिया को युवा मोर्चे की जिम्मेवारी दी गयी है उन्होंने ने सभी कार्यकर्ताओं को जिले के विकास में काम करने के लिए अनुग्रह किया सभी नवनियुक्त अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा हम वार्ड स्तर पर काम करके माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे आनंद टीवी की ब्यूरो रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।