Saturday, January 2, 2021

नव वर्ष का आगमन धर्म प्रचार के साथ ( राधारमण स कीर्तन मंडल एवं सामाजिक संस्था )राधारमण स कीर्तन मंडल एवं समाजिक संस्था की ओर से गीता भवन मंदिर नवा शहर में मंदिर परिसर में नव वर्ष के उपलक्ष में नव वर्ष 2021 धर्म प्रचार और दुनिया की सुख समृद्धि के लिए महिला सकीर्तन मंडल और राधा रमण सकीर्तन मंडल के राजेश अरोड़ा और प्रदीप जोशी ने सभी मेंबरों को साथ लेकर आयोजन किया राधारमण स कीर्तन मंडल एवं सामाजिक संस्था के प्रेस सेक्टरी प्रदीप आनंद ने कहा वर्ष 2021 सभी के लिए खुशियां लेकर आए और 2020 की पुरानी यादों को भुला कर सभी देशवासियों की तंदुरुस्ती की कामना की ! प्रवेश वोहरा ने हरि नाम का महामंत्र उच्चारण कर प्रारंभ किया कालिया ने गणेश वंदना गाकर सुरेश गौतम ने भजन वृंदावन बुला लो मुझे सांवरिया हाथ पकड़ और हरि नाम के भजनों से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया महिला सकीर्तन मंडल द्वारा बधाई हो बधाई हो के भजनों से नव वर्ष 2021 सभी के लिए खुशियां लेकर आए राधा रानी और कृष्ण कन्हैया से अरदास की उप प्रधान जगमोहन नंदा ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और कहा कि इतनी सर्दी में भी भक्तों ने सकीर्तन में हाजिरी लगाई परमात्मा इन सब की मनोकामना पूरी करें इस अवसर पर जगमोहन नंदा इंद्रजीत लड़ाईया ,राजेश अरोड़ा ,प्रवेश वोहरा ,प्रदीप जोशी, प्रदीप आनंद ,रितेश बजाज , राजेश बोहरा, नरेंद्र कालिया ,सुरेश गौतम, सुनील जोशी, मानिक तनेजा, पंडित जयाप्रकाश ,और महिला संकीर्तन मंडल की सभी महिलाएं हाजिर हुई और कीर्तन के उपरांत भंडारा भी लगाया गया

Friday, January 1, 2021

छिन्नमस्तिका मंदिर 2 माघ मूर्ति स्थापना दिवस की दूसरी प्रभात फेरी प्रेम सचदेवा सोनू सचदेवा के द्वारा मंदिर प्रांगण में की गई संतो महंतों सेवादारों श्रद्धालुओं ने मिलकर महामाई का गुणगान किया 15 जनवरी को महामाई मां शीतला की मूर्ति स्थापना की जाएगी 15 जनवरी को सरपरस्त चेयरमैन श्री सिंदूरा देवी जी के शिष्य निर्मला देवी जी बहन ज्ञान जी झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करेंगे रात को जागरण और भंडारा लगाया जाएगा सभी श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुंचे जय माता दी

छिन्नमस्तिका मंदिर कटहरा चौक फगवाड़ा में संतो महंतों सेवादारों मोहल्ला वासियों की तरफ से श्रद्धालुओं की तरफ से 1 जनवरी से 15 जनवरी सुबह 5:30 से 8:00 तक पहली प्रभारी आनंद परिवार के घर में मनाई गई 15 जनवरी को ब्रह्मलीन सरपरस्त चेयरमैन श्री सिंदूरा देवी जी की शिष्य निर्मला देवी जी बहन ज्ञान जी की अध्यक्षता में झंडा चढ़ाने की रस्म और मां शीतला माता की मूर्ति स्थापना की जाएगी रात को महामाई का जागरण और अटूट भंडारा लगाया जाएगा सभी श्रद्धालु महामाई से मुंह मांगी मुरादें पाने के लिए जरूर आएं महामाई सबकी मुरादें पूरी करती हैं और दुष्टों का नाश करती है जय माता दी

Sunday, December 27, 2020

छिन्नमस्तिका मंदिर कटहरा चौक फगवाड़ा मंदिर में 67 साल पहले ब्रह्मलीन सरपरस्त चेयरमैन श्री सिंदूरा देवी जी की अध्यक्षता में महामाई की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई थी जिसमें संतो महंतों भक्तों महामाई के सेवादारों और महिला कीर्तन मंडल ने मिलकर इस मंदिर को पाई पाई इकट्ठा कर मंदिर को विशाल रूप दिया जिसमें भक्तों की तरफ से शिव मंदिर की मूर्ति स्थापना की गई महामाई का चांदी का विशाल शतर और बिजली जाने पर जनरेटर की सुविधा के इलावा मंदिर को साफ स्वस्थ और छिन्नमस्तिका मंदिर और शिव मंदिर को एयर कंडीशन किया गया और श्रद्धालुओं ने आरती के लिए इलेक्ट्रॉनिक ढोल नगाड़े और शाम को रोजाना आरती का प्रबंध किया गया इसी के तहत आज सुबह सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर मंदिर को साफ सफाई का अभियान चलाया इस सफाई अभियान में सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर सेवा की 1 जनवरी 2021 से 15 जनवरी 2021 तक सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी और 15 जनवरी को मां शीतला की मूर्ति स्थापना की जाएगी और झंडा लहराने की रसम सरपरस्त चेयरमैन श्री सिंदूरा देवी जी के शिष्य निर्मला देवी जी और ज्ञान बहन जी करेंगे हवन के उपरांत रात को महामाई का जागरण और अटूट भंडारा किया जाएगा

जय श्री राधा रमणश्री राधा रमण संकीर्तन मंडल धार्मिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान नवांशहर परिवार के सभी सदस्यों को ये जानकर बहुत खुशी होगी कि श्री राधा रमण संकीर्तन मंडल द्वारा मासिक संकीर्तन जो दो रविवार किया जाएगा इस संकीर्तन की शुरुआत आज शाम ठीक 7:00 बजे श्री गीता भवन मंदिर में की जा रही है आप सभी सदस्यों से निवेदन है कि आप भी आए और अपने परिवार को भी साथ लाएं और अपने दोस्त मित्रों को भी मैसेज संदेश सेंड करें संकीर्तन हर 15 दिन बाद किया जाएगा। आज ठीक 7:00 बजे संकीर्तन शुरू होगा।राधा रानी का आशीर्वाद पाएं राधा रानी सबकी मुरादें पूरी करती हो झोलियां भर्ती है 🚩जय श्री राधे कृष्णा🚩 कृपा समय पर आए। धन्यवाद

Monday, August 17, 2020

अचल जैन अलका जैन ने अपने बेटे की प्रथम पुण्यतिथि पर बांटा20 जरूरतमंदों को राशननवांशहर, 17 अगस्त : स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक माह किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। जैन सेवा संघ के महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि आज का राशन वितरण श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के कोषाध्यक्ष श्री अचल जैन एवं श्रीमती अलका जैन ने अपने बेटे वैभव जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर उसकी याद में बांटा वैभव जैन पुणे में जॉब करता था पिछले साल वहीं पर ही मृत्यु हो गई थी सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री पारस जैन एवं दिवंगत वैभव जैन को श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर मुख्य मेहमान श्रीमती अलका जैन एवं अचल जैन ने अपने संदेश में कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि आज 88 वें राशन वितरण समारोह के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। दिवंगत वैभव जैन की याद में उसके परिवार की ओर से कल श्री वर्धमान जैन सेवा संघ एवं आवाज सोसाइटी के मदनलाल एवं हरेंद्र जी के सहयोग से 21 पौधे भी लगाए गए थे इस मौके पर प्रेमलता जैन अचल जैन अलका जैन जैनेंद्र जैन अजीत जैन निशा जैन संदीप जैन प्रिंस जैन प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, सुरेंद्र जैन केके जैन बैजनाथ जैन वीरेंद्र जैन, वरुण जैन, दर्शन कुमार जैन नीलेश जैन अशोक जैन राजीव जैन, आादि मौजूद रहे।फोटो सहित1,2,नवांशहर के जैन स्थानक में राशन वितरण करते हुए मुख्य मेहमान श्रीमती अलका जैन अचल जैन एवं श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के सदस्य जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए।

Friday, August 7, 2020

नवांशहर (Anand Tv )-07.08.2020जहरिली शराब मामले मे नवांशहर के विधायक अंगद सिंह की कोठी के आगे युवा भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शनकांग्रेस घर-घर नोकरी देने का वादा भूल घर-घर नशा पहुचा मौत देने का काम कर रही- अजय कटारिया पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी के दिशा निर्देश पर आज पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप के नेर्तत्व में युवा भाजपा ने नशीली शराब की वजह से 130 मृत्यु मामले मे दोषियों एवं पीड़ित परिवारों द्वारा चार कोंग्रेस विधायकों पर लगाए आरोपो के खिलाफ कांग्रेस सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों की चुपी के खिलाफ पुरे पंजाब के कोंग्रसी विधायको का घेराव किया गया । इस कड़ी में आज स्थानीय विधायक अंगद सिंह के आवास का घेराव युवा भाजपा के जिला प्रधान अजय कटारिया और भाजपा की जिला प्रधान पूनम माणिक के नेर्तत्व में किया गया ।इस प्रदर्शन पर अजय कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के खुद के पास मंत्रालय होने के बावजूद ऐसी घटना होना निदनीय है और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2017 में चुनाव प्रचार के समय पवित्र गुटका साहिब पकड़ कर तख्त श्री दमदमा साहिब की तरफ हाथ कर सौगंध खाकर 4 हफ़्तों में नाश खत्म करने की बात केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के मक़सद से कही थी परंतु आज नशो की वजह से हर रोज़ नौजवानों का मरना व अमृतसर मे एक साथ नशीली शराब की बिक्री के चलते 130 लोगो का जान गवा देना पंजाब सरकार की कारगुज़ारी पर सवालिया निशान लगता है। इस मोके पर जिला प्रधान पूनम माणिक ने कांग्रेस सरकार घर-घर नोकरी देने का वादा भूल कर घर-घर नशा पहुचा मौत देने का काम कर रही है ।क्युंकी क्रोना महामारी के कारण जब देश मे लौकडाऊन लागू रहा तब पंजाब सरकार को शराब के ठेके खोलने की जल्दी थी।उसी समय के दौरान पंजाब में शराब से आने वाले टैक्स का करोड़ो का घोटाला भी हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रितपाल बजाज ने कहा पंजाब में कांग्रेस के नेताओं तथा अफसरशाही की मिलीभगत से शराब माफिया लगातार पनप रहा है इस लोक डाउन के दौरान ही पंजाब में नकली शराब बनाने की फैक्टरियां पकड़ी गयी हैं कांग्रेसी विधायकों के दबाव में जांच आगे नहीं बढ़ रही है जिससे सरकार की मंशा स्पष्ट नजर आती है अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं तथा कीमती जाने जा रही पंजाब के काग्रेस के बड़े नेता तथा सांसद भी लगातार पंजाब सरकार के मंत्रियों विधायकों तथा अफसरों पर उंगली उठा रहे हैं इन हालातों में पंजाब सरकार पर से जनता का विश्वास उठ गया है । इस मोके पर नवांशहर के डिप्टी कमिश्नर , विधायक अंगद सिंह के ओ.एस. डी. एवं नवांशहर के तहसील दार को माननीय राजपाल के नाम से एक ज्ञापन भी सौंपा गया इस रोष प्रदर्शन मे अश्वनी बल्लगन ,प्रितपाल बजाज , करण लड़ोइया ,शाम सुन्दर जाडला , , हिम्मत तेजपाल , संजीव राणा, सुरिंदर बगानिया , विजय भाटिया , अनिल धाम , लकी शर्मा , करण दीवान , धीरज सहजपाल , जीवन कुमार , मोहन , अनिकेत , राजीव , विशाल , रविश दत्ता , विक्रम , रिंकू , सोनू , अनिल , हर्ष , गौरव , राकेश सिंह , सिकंदर राणा , राजेश राणा , लखविंदर सिंह , जतिंदर , परषोतम , विकास , सतीश , नमन जैन , प्रीत बेदी , राज कुमार , राजीव शर्मा , राकेश शर्मा , सोनू , अनिल , राम जी , गौरव जांगड़ा , अनिल जांगड़ा , आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।