Tuesday, May 24, 2022
11 हजार की राशि लायंस क्लब पठानकोट ने समाज हित के साथ ही देश हित में भी कदम आगे बढ़ाते हुए आज भारत के पडोसी देश श्री लंका को भेजी पठानकोट 24 मेई (दीपक भंडारी ):-पठानकोट अध्यक्ष राजीव खोसला एमजेएफ की अध्यक्षता में पड़ोसी देश श्री लंका के लिए मानवीय सहायता हेतु श्री लंका राहत कोष के लिए 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी।इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान राजीव खोसला, सचिव समीर गुप्ता, पीआरओ नरेन्द्र महाजन ने संयुक्त रूप में बताया कि मौजूदा समय में पड़ोसी देश श्री लंका में जो हालात पनपे हैं, वह चिंता की बात है। अन्य देशवासियां की तरह उनकी क्लब ने भी आगे आकर श्री लंका राहत कोष में सहायता देने का फैसला किया, जोकि समूह सदस्यां विशेषकर लायन विजय पासी के नेतृत्व में संभव हो सका। मौके पर डाक्टर एमएल अत्री तथा संजीव गुप्ता के साथ ही अवतार अबरोल ने कहा कि श्री लंका में जो हालात पनपे हैं, ऐसे हालात हमारे देश में न हो इसके लिए फ्री में चीजें बांटना देश की राजनीतिक पार्टियां तुरंत बंद करें। उन्हांने कहा कि केवल शिक्षा के साथ ही सेहत देश में फ्री होनी चाहिए, अन्य कोई भी चीज नहीं। मौके पर उपस्थित समूह सदस्यां विशेषकर हैप्पी सीसे स्कूल के प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा ने लायंस क्लब पठानकोट के प्रयासां की प्रशंसा की। इस अवसर पर पीआरओ नरेंद्र महाजन, विजय पासी, संजीव गुप्ता,अवतार अबरोल, शरणजीत सिंह, डा.एम.एल अत्री, राकेश अग्रवाल, पंकज मेहता आदि उपस्थित थे।
एमईएस बिल्डरां ने भाजपा पंजाब प्रधान से मांगां को लेकरलगाई गुहार, ताकि केन्द्र तक पहुंच सकें उनकी आवाज पठानकोट 24 मेई( दीपक भंडारी):-एमईएस बिल्डर एसोसिएशन (रजि.) के साथ जुड़े समूह सदस्यां के समक्ष कोरोना काल और उसके बाद उपजी महंगाई के चलते आ रही परेशानियां को लेकर आज एक शिष्टमंडल पंजाब भाजपा प्रधान व विधायक पठानकोट अश्विनी शर्मा से मिला। चेयरमैन राकेश अत्री, सचिव विवेक माडिय,पूर्व चेयरमैन लखबीर सिंह, राकेश महाजन, तरूण पाल सिंह शंटी, राजीव पुरी ने संयुक्त रूप में बताया कि कोरोना महामारी की मार से एमईएस ठेकेदार बाहर निकल ही नहीं पाए थे कि अभी कई गुना महंगाई बढ़ जाने से उनके समक्ष काम को लेकर कई तरह की समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं, जिनके निधान के लिए केन्द्र सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करने की जरूरत है। कोरोना महामारी की वैश्विक आपदा ने पिछले वर्ष निर्माण क्षेत्र में कई तरह से संकट पैदा कर दिया था, मजदूर वर्ग के साथ ही अन्य संकट था। अब स्टील, सीमेंट, मेटल, पीबीसी, लकड़ी, गैर धातु की वस्तुआें में पहले मुकाबले इतनी बढ़ोतरी हो चुकी है कि जिन ठेकेदारां ने पहले ठेके लिए थे, अब उसमें उनको घाटा पड़ता हुआ नजर आ रहा है।इन परिस्थितियां से निपटने के लिए वह लोग राहत की गुहार लगा रहे हैं परन्तु उनकी मांगांं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि एसो. की मुख्य तौर पर मांग है कि वह प्रोजेक्ट जिनका चलना व्यवहारिक नहीं है, उनके समापन से पूर्व बंद करन की छूट कांट्रेक्टर को मिले और इस पर कोई दंडात्मक कार्यवाही न हो। वहीं मूल्यबुद्धि से होने वाले नुक्सान की पूर्ति के वर्तमान नियम प्रर्यापत नहीं है, इनकी समीक्षा कर नए नियम बनाए जायं जो तिमाही आधार पर मूल्य वृद्धि को समायोजन कर सकें।मौके पर पंजाब भाजपा प्रधान व विधायक अश्विनी शर्मा ने शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगां को केन्द्र सरकार तक पहुंचा कर उन्हें हल करवाने की कोशिश की जाएगी। मौके पर उपस्थित समूह सदस्यां ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ शेखर शर्मा, पुनीत सिंह, रवि कुमार, कप्तान सिंह, विनोद गुप्ता, अंशु महाजन, तरजिन्द्र सिंह, अमित संगर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Wednesday, February 9, 2022
भाजपा के पक्ष में तरुण चुघ,सोमप्रकाश व सांपला ने की बार एसोसिएशन से बैठक,मांगा समर्थन फगवाड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट) फगवाडा़ से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की अगुवाई में फगवाडा़ के बार एसोसिएशन के सदस्यों से चुनाव संबंधी बैठक की गई । चुनाव संबंधी बैठक का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु पराशर की अगुवाई में किया गया ।हिमांशु पराशर ने वकीलों को आ रही मुश्किलों से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला व अन्य नेताओं को आगवत करवाया। उन्होंने कहा कि कई बार राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा उन्हें परेशान भी किया जाता है व वकीलों पर पुलिस द्वारा गलत मामले भी दर्ज किए जाते है। बैठक को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि अगर फगवाडा़ से वोटर उन्हें वोट डाल जीताकर विधानसभा में भेजते है तो फगवाडा़ में ऐसी गलत नीतियों पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद फगवाडा़ क्षेत्र का बिना भेदभाव विकास करवाया जाएगा। सांपला ने कहा कि चुनाव प्रचार में जो वायदे वह जनता के साथ करेंगे उन्हें सरकार आने पर एक एक कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।वहीं चुघ व मंत्री सोमप्रकाश ने वकीलों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने सभी सदस्यों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। फगवाड़ा में चुनाव संबंधी बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत करते भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला ।साथ है केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश,तरुण चुघ व अन्य।
Friday, January 28, 2022
ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਸਿਟੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਦਾ ਗਠਨ ਸੀਨੀਅਰ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ ਰਵਿੰਦਰ ਆਨੰਦ !ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਬਣੇ ਚੇਅਰਮੈਂਨ ‘ਤੇ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਬੈਠਕ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਰੈਸਟ ਹਾਊਸ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਦਰਾਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਵਿਚਾਰ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਮੁੱਠ ਹੋ ਕੇ ਚਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਦੱਸੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਿਟੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਫਗਵਾੜਾ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ਼ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਚੇਅਰਮੈਂਨ ਅਤੇ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ ਨੂੰ ਸਿਟੀ ਪੈ੍ਰਸ ਕਲੱਬ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਜਤਾਇਆ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਮੈਂ ਤਨ ਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਆਵਾਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ ਹੇਠ ਲਿਖੀ ਕਾਰਜਕਰਨੀ ਵਿਚ ਸਿਟੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਚੈਅਰਮੈਨ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹ, ਉਪ ਚੇਅਰਮੈਂਨ ਹਨੇਸ਼ ਮਹਿਤਾ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਵਿੰਦਰ ਆਨੰਦ, ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਕਾਲੀਆ, ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਜੈ ਸੋਨੀ, ਜਰਨਲ ਸੈਕਟਰੀ ਸ਼ਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਨੀ, ਸੈਕਟਰੀ ਨਵੀਨ ਕੁਮਾਰ, ਜੁਆਇੰਟ ਸੈਕਟਰੀ ਯਤਿਨ, ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਅਮਰੀਕ ਖੁਰਮਪੁਰ, ਪੀ ਆਰ ਓ ਅਰੁਣ ਕੁਮਾਰ, ਜੁਆਇਟ ਪੀ.ਆਰ.ਓ. ਹਰੀਸ਼ ਭੰਡਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ਸਕੱਤਰ ਮਨੂ ਚਾਵਲਾ, ਸਲਾਹਕਾਰ ਆਰ.ਪੀ.ਸਿੰਘ,ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ,ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ,ਸੰਜੀਵ ਆਦਿ ਚੁਣੇ ਗਏ।
Monday, January 24, 2022
श्री छिन्नमस्तिका मंदिर में कोविट वैक्सीन कैंप लगाया गयाफगवाड़ा (शिव कौड़ा)कोविट टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग फगवाड़ा की ओर से श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटहरा चौक में कोविट वैक्सीन कैंप लगाया गया जिसमें पहली दूसरी व तीसरी बूस्टर रोक लगाई गई इस मौके पर फगवाड़ा के सीनियर पत्रकार शिव कौड़ा तीसरी डोज लगवाते हुए उनके साथ मंदिर कमेटी के जयगोपाल बधावन,रविंदर आनन्द, विनोद जलोटा, अशोक जलोटा, स्वच्छता अभियान सोसाइटी के मदन मोहन खट्टर आदि शहरी वह एरिया के लोग उपस्थित थे उन्होंने इसका लाभ उठाया
Sunday, January 16, 2022
👉 श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में मूर्ति स्थापना दिवस पर करवाया विशाल भगवती जागरण।👉 15 जनवरी को सुबह झंडे की परिक्रमा के साथ, श्री शीतला माता की मूर्ति को पहनाया चांदी का छतर तथा मुकुट।👉 श्री सिंदूरा देवी जी के परम शिष्य श्री छिन्नमस्तिका मंदिर में किया ध्वजारोहण,महिला संकीर्तन मंडली ने माता की मूर्ति को पहनाया सोने का हार।फगवाड़ा 16 जनवरी 2022 ( ब्यूरो रिपोर्ट ) श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में 2 माघ को 68 वां मूर्ति स्थापना दिवस श्री छिन्नमस्तिका दुर्गा भजन मंडली, श्रद्धालुओं ,धार्मिक जत्थे बंदियों सहित विभिन्न शख्सियतों की ओर से धूमधाम से मनाया गया। जिस के संबंध में मंदिर की ओर से 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक पर प्रभात फेरियां निकाली गई। 15 जनवरी दिन शनिवार को सुबह बैंड बाजों, पटाखों से स्वागत करते हुए झंडे की परिक्रमा सुबह मंदिर प्रांगण से शुरू करके शहर के विभिन्न विभिन्न बाजारों से होते हुए श्री सिंदूरा देवी मंदिर पहुंची। वहां से श्री ब्रह्मलीन गुरु महाराज सिंदूरा देवी की शिष्या निर्मला देवी जी,ज्ञान बहन जी,जनक बहनजी की अध्यक्षता में झंडे की परिक्रमा को पुष्प वर्षा कर श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में पहुंचे तथा हरिओम गुप्ता परिवार की ओर से पूजा अर्चना कर मंदिर में स्थापित मां शीतला जी की मूर्ति पर चांदी का मुकुट भी चढ़ाया गया । श्री छिन्नमस्तिका महिला संकीर्तन मंडली की ओर से माता छिन्नमस्तिका की मूर्ति को सोने का गले का हार पहनाया गया।मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ में रविंदर आनंद परिवार की ओर से आहुतियां डाली जाएगी। दोपहर को 3:00 से 5:00 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली की ओर से मंदिर में संकीर्तन किया गया था था प्रसाद रूपी केक भी वितरित किया गया। देर शाम कोविड-19 पालन करते हुए मंदिर में माता का विशाल भगवती जागरण आयोजित किया गया। जिसकी ज्योति पूजन की रसम मनीष कुमार सहजपाल मोनू परिवार की ओर से की गई। जिसमें उपभोक्ता अदालत के पूर्व प्रोजाइडिंग अफसर श्री सुरेंद्र मित्तल जी, फगवाड़ा के कांग्रेस की उम्मीदवारविधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मान, नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर ज्योति बाला मट्टू के बेटे मंदिर में चुनरी की रस्म तथा पूजा अर्चना मंदिर प्रांगण में श्री दुर्गा भजन मंडली की ओर से 8 बजे जागरण के दौरान महंत कृष्ण लाल बेदी की अध्यक्षता में प्रसिद्ध संत महंतों की उपस्थिति में श्री सत्या देवी मंदिर के संचालक रेनू देवा जी की मौजूदगी में विशाल भगवती जागरण किया गया तथा 16 जनवरी को सुबह 5:00 बजे तारा रानी की कथा के उपरांत संपूर्ण आरती की गई। इस मौके पर गणमान्य लोगो को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर समाज सेवक सुरेंद्र मित्तल,श्री बाबा लाल दयाल सेवा मंडली के चेयरमैन कीमती लाल आनंद,राष्ट्रीय बजरंग दल के सह संयोजक शिव कुमार सैनी, शिवसेना पंजाब के उप प्रधान रवि दत्त, शहरी प्रधान अंकुर बेदी, हिंदू शिवसेना के रवि कंडा , महंत बालकिशन आनंद, शिव उप्पल,सुनील मेहता,आर एस एस के जिला संघचालक अरुण मल्होत्रा, आर एस एस के शाखा प्रमुख दविंदर आनंद, फास्टवे केबल नेटवर्क के एमडी प्रदीप आनंद, सीनियर कांग्रेसी नेता विनोद विरमानी, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, श्री भामेंश्वरी देवी मंदिर के महंत सोनू ,जितेंद्र विरमानी, हिंदू नेता अमित पुरी, क्षत्रिय-अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब गवर्नमेंट के सदस्य रमन मेहरा,कैप्टन बलविंदर कुमार,धर्मवीर ठाकुर, नरेश सागर, रवि कुमार, विजय कुमार, ममता विंग, जितेंद्र सोनी,बब्बू मल्होत्रा, मीणा देवा जी,श्री छिन्नमस्तिका महिला संकीर्तन मंडली कांता रानी, सुनीता मनचंदा, कीर्ति रानी आनंद, मोहित आनंद, गौरीश आनंद, माधवानंद,राज रानी धीर मंदिर श्रद्धालु व मोहल्ला निवासी, सेवादार धार्मिक जत्थे बंदियों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
Tuesday, January 4, 2022
छिन्नमस्तिका मंदिर ब्रह्मलीन सरपरस्त चेयरमैन श्री सिंदूरा देवी जी के आशीर्वाद से स्थापित मां छिन्नमस्तिका मूर्ति स्थापना दिवस पिछले 68 सालों (1954 )से संतो महंतों सेवादारों मोहल्ला वासियों भक्तों के सहयोग से रोजाना 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाल रहा है जिसमें मां के भक्त श्री तिलक राज आनंद , भक्त श्री प्रीतम दास ,भक्त श्री तेलू राम, भक्त श्री मदनलाल , भगत बिहारी लाल जिन्होंने तन मन और धन से एक-एक पाई इकट्ठा कर इस मंदिर को विशाल रूप दिया आज उन्हीं के आशीर्वाद से सभी भक्तों ने मिलकर इन प्रभात फेरीओं को जारी रखा जहां जनवरी महीने में ठंड से कोई बाहर निकलना पसंद नहीं करता है लेकिन यह सेवादार महामाई का नाम लेकर संतो महंतों भक्तों मोहल्ला वासियों महिला संकीर्तन मंडल को साथ लेकर प्रभात निकालते हैंमां छिन्नमस्तिका भक्तों की आस्था का केंद्र है बुजुर्गों का कहना है इस मंदिर में कन्या रूप में मां ने दर्शन दिए थे उन्होंने कहा कि जो भी किसी कारणवश मां चिंतपूर्णी दरबार में जाने में असमर्थ है वे अगर सच्ची आस्था से इस मंदिर में माथा टेकने आएगा तो भी उनकी मनोकामना पूरी होगी महामाई का सच्चा दरबार हैसभी भक्तों ने मिलकर इसको विराट रूप दिया शिव शंकर भोले का परिवार की स्थापना की गई मां शीतला मूर्ति की स्थापना की गई मां को चांदी का छत्र चढ़ाया गया बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था की गई मां छिन्नमस्तिका का शृंगार किया गया इस साल नवरात्रों में महिला सकीर्तन मंडल दोबारा सोने की नथनी चढ़ाई गईइस साल मां छिन्नमस्तिका दरबार को लाइटों से सजाया गया मां छिन्नमस्तिका का दरबार भक्तों की खींच का केंद्र बना हुआ है दूर-दूर से भक्त प्रभात फेरीओका हिस्सा बन मां की आराधना करते हैं और मा इन भक्तों की मुरादे को पूरा करती है जयकारा मां छिन्नमस्तिका दा बोल सांचे दरबार की जयदुष्टों का नाश करने वाली माता तेरी सदा ही है
Subscribe to:
Posts (Atom)