Friday, June 17, 2022

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।

Saturday, June 4, 2022

पठानकोट मे आटो चालको को टैफिक नियम की जानकारी दी पठानकोट 4 जून दीपक कुमार भंडारी :- शनिवार को सिंबल चौक में ट्रैफिक एजुकेशन सेल की तरफ से ट्रैफिक सेमिनार लगाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया। एएसआई प्रदीप कुमार ने ऑटो चालकों को बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों को न बिठाए, सड़क के बीचो-बीच ऑटो रोककर सवारियां न बिठाए ऐसे में सड़क दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ऑटो चलाते समय सभी दस्तावेजों को मुकम्मल करके रखें, ताकि सड़क पर चलते समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने बताया कि ऑटो चलाने से पहले वाहनों की अच्छी प्रकार से जांच कर लें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के दौरान सड़कों के दोनों और लगे साईन बोर्ड का पूरी तरह से पालन करें। इस मौके पर यूनियन के प्रधान अक्षर मल, ट्रैफिक मार्शल विजय पासी, महेंद्र सिंह, मंगल दास, बनवारी लाल, अनिल सिंह, दास मल आदि उपस्थित थे।

लायंसं कलब की बैठक पठानकोट के स्थानीय होटल मे हुई। पठानकोट 4 जून दीपक कुमार भंडारी:- लायंस क्लब पठानकोट की ओर से अध्यक्ष लायन राजीव खोसला एमजेएफ की ओर से गत रात्रि स्थानीय होटल में जनरल बॉडी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर जिला गवर्नर जी.एस सेठी एवं पूर्व जिला गवर्नर सतीश महेंद्रूउपस्थित हुए। जिनका सदस्यों की ओर से फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सचिव समीर गुप्ता एवं पीआरओ नरेंद्र महाजन ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा पूरा वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया, वहीं अध्यक्ष राजीव खोसला ने कहा कि उनके द्वारा पूरी टीम के साथ मिलकर 150 प्रोजेक्ट आयोजित करके जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को सहायता पहुंचाने के साथ-साथ समाज भलाई के विभिन्न कार्यों में अपना योगदान दिया गया है। इस बैठक दौरान क्लब के नए अध्यक्ष पद हेतु इलेक्शन चेयरमैन एच.एस मैनी के नेतृत्व में चयन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से राजेश महाजन को वर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश महाजन गोगी ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए करण कुंद्रा को सचिव, अमित साहनी को कैशियर, मनिन्द्र सिंह बोबी को पीआरओ, रणबीर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। जिनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश महाजन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ निभाएंगे और मानवता की सेवा के लायंस क्लब के उद्देश्य को पूर्ण करने में अपनी टीम के साथ मिलकर बढ़-चढक़र कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अपने कार्यकाल में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता हेतु कार्य करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर पीडीजी सतीश महेंद्रू ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों में हमेशा उनका साथ देने की बात कही तथा उन्हें लायंस क्लब के सिद्धांतों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर नरेश अरोड़ा, सुदर्शन चोपड़ा, विजय पासी, जनक सिंह, संजीव गुप्ता, अमित पुंज, अजय गुप्ता, अवतार अबरोल, जगजीत सिंह, सी.एस लायलपुरी, त्रिलोक शिंगारी, रोमी वडैहरा, सतीश पासी, शरणजीत सिंह, संदीप कोहली, सुरिंद्र महाजन, विकास अग्रवाल, पंकज मेहता, नरेंद्र गुप्ता, प्रवेश भंडारी, अजय पाल सिंह, राकेश अग्रवाल, रविन्द्र महाजन, विपिन नैयर, प्रवीण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। ------------------------

Friday, June 3, 2022

पठानकोट के सिविल अस्पताल विकास मंच ने लगर लगाया । पठानकोट 3 जून दीपक कुमार भंडारी :- आज पठानकोट विकास मंच द्वारा सिविल अस्पताल में चलाई जा रही सस्ती रसोई मे फ़्री लंगर सेवा का आयोजन किया गया जिसे शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी व समाज सेवक उमेश कोहली ने अपनी दिवंगत पुज्यनीय माताश्री लीला देवी कोहली की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया. इस अवसर पर मंच के चेयरमैन नरिन्द्र काला ने कहा कि अपने प्रियजनो की याद मे इस प्रकार गरीब मरिजो को फ़्री खाना खिलाना एक पुण्य का कार्य है जिससे हमारे पुर्वज प्रसन्न होते है और परिवार को अपना आशिर्वाद देते है. ऐसे नेक कार्य को हर परिवार को अवश्य करना चाहिए. इस अवसर पर मंच के उप चेयरमैन आदेश स्याल, वरिन्द्र सागर, ओम प्रकाश शर्मा, अर्जुन कुमार, राम लुभाया कुशल कुमार, सुभाष महाजन, राजिन्द्र शर्मा, गगन शर्मा ,राहुल तुली आदि उपस्थित थे

पठानकोट मे आज टैफिक एजुकेशन की तरफ से जालंधर व डालौजी बाईपास रोड पर सेमीनार लगाया । पठानकोट 3 जून दीपक भंडारी :- ट्रैफिक एजुकेशन सेल पठानकोट की तरफ सेजेसीबी सुमित अर्थमूवर्स जालंधर-डलहौजी बाईपास रोड पर ट्रैफिक सेमिनार लगाया गया जिसमें ट्रैफिक एजुकेशन सेल पठानकोट के इंचार्ज एएसआई प्रदीप कुमार व ट्रैफिक मार्शल विजय पासी विशेष रूप से पहुंचे और इन्होंने वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को विस्तार से ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक नियमों के फायदे बताए प्रदीप कुमार ने कहा कि जो कर्मचारी दो पहिया वाहन पर आते हैं वह हेलमेट और चार पहिया वाहन पर आने वाले चालक ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट जरूर पहने ड्राइविंग के दौरान नशे का सेवन ना करें और ओवर स्पीड ड्राइविंग ना करें ऐसे में सड़क दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है वही, ड्राइविंग के दौरान वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखें इसी प्रकार ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने उन्हें चालान होने की सूरत में होने वाले भारी जुर्माने के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस मौके पर एएसआई गुरप्रसाद, ट्रैफिक मार्शल विजय पासी, देवेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, गुरदीप सिंह, अंकुश, सनी भगत,  रोहित, अविनाश, मुनीश आदि उपस्थित थे।

पठानकोट सकुलर रोड पर स्थित गौशाला को प्रदीप महाजन व आशुतोष महाजन ने गौशाला को दी राशि। पठानकेट 3 जून (दीपक भंडारी):-शहर के सर्कुलर रोड स्थित गोपालधाम गौशाला में आज समिति की ओर से अध्यक्ष विजय पासी की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डाक्टर एमएल अत्री व मनमोहन काला विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस दौरान गौशाला में अवारा गायां के चारे हेतु अपने जन्म दिन पर समाज सेवक प्रदीप महाजन व आशुतोष महाजन की ओर से भेजी की गई 10 हजार रूपये की राशि भेंट की गई। प्रधान विजय पासी ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि गौशाला में शहर की लगभग 350 आवारा गायों को पकड़ कर रखा गया है, यहां पर समिति शहर निवासियां की मदद से उनकी देखभाल कर ही है।डाक्टर एमएल अत्री तथा मनमोहन काला ने प्रदीप महाजन व आशुतोष महाजन की प्रशंसा करते हुए अन्य शहर निवासियां को भी उनका अनुशरण करने की अपील की तथा कहा कि गायां की सेवा बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मौके पर उन्हांने युवा वर्ग को भी गौशाला में कार सेवा के लिए आगे आने की अपील की।मौके पर पंडित ब्रजेश, विजय व नन्नू के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थ।

Wednesday, May 25, 2022

थाना डमटाल के संघेड पुल के पास चिट्टे व नगदी सहित व्यक्ति गिरफ्तार ढांगूपीर दिनेश पंडित पठानकोट 25 मई डी के भंडारी ,अनिल कुमार:- पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत गांव संघेड में पुलिस व जिला नारोकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक एक घर पर दबिश दी गई जब घर पर की तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस ने चिट्ठा बरामद किया । पुलिस व नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संघेड पुल के पास एक घर पर तलाशी के दौरान 12.34ग्राम चिट्ठा व 12500 भारतीय मुद्रा पकड़ने में सफलता प्राप्त की पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी व्यक्ति की पहचान अर्पण लोधी पुत्र नरेश कुमार निवासी नई बस्ती अबंखा तहसील दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया और उसके खिलाफ थाना डमटाल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।मामला दर्ज होने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है।

पठानकोट डाक्टर केडी आई अस्पताल मे लगा आखो का कैंप । पठानकोट 25 मई डी के भंडारी:- लायंस क्लब पठानकोट स्टार की ओर से डॉ. केडी आई अस्पताल में प्रधान डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में नेत्र रोग जांच कैंप लगाया गया। जिसमें बढ़ोई ओल्ड एज होम के बुजूर्गों की आखों की निशुल्क जांच की गई। अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा और जोन चेयरमैन रणबीर सिंह ने बताया कि लांयस क्लब पठानकोट स्टार के सदस्य हमेशा समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग देते आए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त बुजूर्गों को दवाई और चश्मे भी क्लब द्वारा भेंट किए जाएंगे और जिन बुजूर्गों की आंखों के ऑपरेशन होंगे उसका खर्च भी लांयस क्लब पठानकोट की उठाएगी। डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि भविष्य में लायंस क्लब पठानकोट स्टार के सदस्य ऐसे प्रकल्पों के माध्यम से समाजसेवा में तत्पर रहेंगे। वहीं, डॉ. केडी सिंह ने कहा कि वह भविष्य में भी लांयस क्लब पठानकोट स्टार के प्रकल्पों में सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर इस मौके पर उपाध्यक्ष अरूण जोली, महासचिव सुनील शास्त्री, कोषाध्यक्ष परमपाल काहलों, पीआरओ इंदरजोत सिंह, अमनदीप सैनी, राजकुमार शर्मा और सचिन उपस्थित रहे।

🙏माता भद्रकाली जयंती के संबंध में छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौंक में माता की चौकी🙏श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में श्री छिन्नमस्तिका दुर्गा भजन मंडली, मोहल्ला निवासी, सेवादार तथा धार्मिक जत्थेबंदियों की ओर से माता भद्रकाली जयंती के संबंध में 26 मई दिन वीरवार को रात 8:30 बजे से मैया की इच्छा तक माता की लगाई जा रही है सभी धर्म प्रेमी जनता से अपील की जाती है। माता भद्रकाली के जयंती पर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में पहुंचे ।जय माता दी। दुष्टों का नाश करने वाली माता तेरी सदा ही जय

Tuesday, May 24, 2022

11 हजार की राशि लायंस क्लब पठानकोट ने समाज हित के साथ ही देश हित में भी कदम आगे बढ़ाते हुए आज भारत के पडोसी देश श्री लंका को भेजी पठानकोट 24 मेई (दीपक भंडारी ):-पठानकोट अध्यक्ष राजीव खोसला एमजेएफ की अध्यक्षता में पड़ोसी देश श्री लंका के लिए मानवीय सहायता हेतु श्री लंका राहत कोष के लिए 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी।इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान राजीव खोसला, सचिव समीर गुप्ता, पीआरओ नरेन्द्र महाजन ने संयुक्त रूप में बताया कि मौजूदा समय में पड़ोसी देश श्री लंका में जो हालात पनपे हैं, वह चिंता की बात है। अन्य देशवासियां की तरह उनकी क्लब ने भी आगे आकर श्री लंका राहत कोष में सहायता देने का फैसला किया, जोकि समूह सदस्यां विशेषकर लायन विजय पासी के नेतृत्व में संभव हो सका। मौके पर डाक्टर एमएल अत्री तथा संजीव गुप्ता के साथ ही अवतार अबरोल ने कहा कि श्री लंका में जो हालात पनपे हैं, ऐसे हालात हमारे देश में न हो इसके लिए फ्री में चीजें बांटना देश की राजनीतिक पार्टियां तुरंत बंद करें। उन्हांने कहा कि केवल शिक्षा के साथ ही सेहत देश में फ्री होनी चाहिए, अन्य कोई भी चीज नहीं। मौके पर उपस्थित समूह सदस्यां विशेषकर हैप्पी सीसे स्कूल के प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा ने लायंस क्लब पठानकोट के प्रयासां की प्रशंसा की। इस अवसर पर पीआरओ नरेंद्र महाजन, विजय पासी, संजीव गुप्ता,अवतार अबरोल, शरणजीत सिंह, डा.एम.एल अत्री, राकेश अग्रवाल, पंकज मेहता आदि उपस्थित थे।

एमईएस बिल्डरां ने भाजपा पंजाब प्रधान से मांगां को लेकरलगाई गुहार, ताकि केन्द्र तक पहुंच सकें उनकी आवाज पठानकोट 24 मेई( दीपक भंडारी):-एमईएस बिल्डर एसोसिएशन (रजि.) के साथ जुड़े समूह सदस्यां के समक्ष कोरोना काल और उसके बाद उपजी महंगाई के चलते आ रही परेशानियां को लेकर आज एक शिष्टमंडल पंजाब भाजपा प्रधान व विधायक पठानकोट अश्विनी शर्मा से मिला। चेयरमैन राकेश अत्री, सचिव विवेक माडिय,पूर्व चेयरमैन लखबीर सिंह, राकेश महाजन, तरूण पाल सिंह शंटी, राजीव पुरी ने संयुक्त रूप में बताया कि कोरोना महामारी की मार से एमईएस ठेकेदार बाहर निकल ही नहीं पाए थे कि अभी कई गुना महंगाई बढ़ जाने से उनके समक्ष काम को लेकर कई तरह की समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं, जिनके निधान के लिए केन्द्र सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करने की जरूरत है। कोरोना महामारी की वैश्विक आपदा ने पिछले वर्ष निर्माण क्षेत्र में कई तरह से संकट पैदा कर दिया था, मजदूर वर्ग के साथ ही अन्य संकट था। अब स्टील, सीमेंट, मेटल, पीबीसी, लकड़ी, गैर धातु की वस्तुआें में पहले मुकाबले इतनी बढ़ोतरी हो चुकी है कि जिन ठेकेदारां ने पहले ठेके लिए थे, अब उसमें उनको घाटा पड़ता हुआ नजर आ रहा है।इन परिस्थितियां से निपटने के लिए वह लोग राहत की गुहार लगा रहे हैं परन्तु उनकी मांगांं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि एसो. की मुख्य तौर पर मांग है कि वह प्रोजेक्ट जिनका चलना व्यवहारिक नहीं है, उनके समापन से पूर्व बंद करन की छूट कांट्रेक्टर को मिले और इस पर कोई दंडात्मक कार्यवाही न हो। वहीं मूल्यबुद्धि से होने वाले नुक्सान की पूर्ति के वर्तमान नियम प्रर्यापत नहीं है, इनकी समीक्षा कर नए नियम बनाए जायं जो तिमाही आधार पर मूल्य वृद्धि को समायोजन कर सकें।मौके पर पंजाब भाजपा प्रधान व विधायक अश्विनी शर्मा ने शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगां को केन्द्र सरकार तक पहुंचा कर उन्हें हल करवाने की कोशिश की जाएगी। मौके पर उपस्थित समूह सदस्यां ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ शेखर शर्मा, पुनीत सिंह, रवि कुमार, कप्तान सिंह, विनोद गुप्ता, अंशु महाजन, तरजिन्द्र सिंह, अमित संगर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Wednesday, February 9, 2022

भाजपा के पक्ष में तरुण चुघ,सोमप्रकाश व सांपला ने की बार एसोसिएशन से बैठक,मांगा समर्थन फगवाड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट) फगवाडा़ से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की अगुवाई में फगवाडा़ के बार एसोसिएशन के सदस्यों से चुनाव संबंधी बैठक की गई । चुनाव संबंधी बैठक का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु पराशर की अगुवाई में किया गया ।हिमांशु पराशर ने वकीलों को आ रही मुश्किलों से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला व अन्य नेताओं को आगवत करवाया। उन्होंने कहा कि कई बार राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा उन्हें परेशान भी किया जाता है व वकीलों पर पुलिस द्वारा गलत मामले भी दर्ज किए जाते है। बैठक को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि अगर फगवाडा़ से वोटर उन्हें वोट डाल जीताकर विधानसभा में भेजते है तो फगवाडा़ में ऐसी गलत नीतियों पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद फगवाडा़ क्षेत्र का बिना भेदभाव विकास करवाया जाएगा। सांपला ने कहा कि चुनाव प्रचार में जो वायदे वह जनता के साथ करेंगे उन्हें सरकार आने पर एक एक कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।वहीं चुघ व मंत्री सोमप्रकाश ने वकीलों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने सभी सदस्यों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। फगवाड़ा में चुनाव संबंधी बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत करते भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला ।साथ है केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश,तरुण चुघ व अन्य।

Friday, January 28, 2022

ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਸਿਟੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਦਾ ਗਠਨ ਸੀਨੀਅਰ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ ਰਵਿੰਦਰ ਆਨੰਦ !ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਬਣੇ ਚੇਅਰਮੈਂਨ ‘ਤੇ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਬੈਠਕ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਰੈਸਟ ਹਾਊਸ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਦਰਾਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਵਿਚਾਰ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਮੁੱਠ ਹੋ ਕੇ ਚਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਦੱਸੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਿਟੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਫਗਵਾੜਾ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ਼ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਚੇਅਰਮੈਂਨ ਅਤੇ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ ਨੂੰ ਸਿਟੀ ਪੈ੍ਰਸ ਕਲੱਬ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਜਤਾਇਆ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਮੈਂ ਤਨ ਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਆਵਾਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ ਹੇਠ ਲਿਖੀ ਕਾਰਜਕਰਨੀ ਵਿਚ ਸਿਟੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਚੈਅਰਮੈਨ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹ, ਉਪ ਚੇਅਰਮੈਂਨ ਹਨੇਸ਼ ਮਹਿਤਾ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰ ਕਿਸ਼ੋਰ ਪਾਸੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਵਿੰਦਰ ਆਨੰਦ, ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਕਾਲੀਆ, ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਜੈ ਸੋਨੀ, ਜਰਨਲ ਸੈਕਟਰੀ ਸ਼ਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਨੀ, ਸੈਕਟਰੀ ਨਵੀਨ ਕੁਮਾਰ, ਜੁਆਇੰਟ ਸੈਕਟਰੀ ਯਤਿਨ, ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਅਮਰੀਕ ਖੁਰਮਪੁਰ, ਪੀ ਆਰ ਓ ਅਰੁਣ ਕੁਮਾਰ, ਜੁਆਇਟ ਪੀ.ਆਰ.ਓ. ਹਰੀਸ਼ ਭੰਡਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ਸਕੱਤਰ ਮਨੂ ਚਾਵਲਾ, ਸਲਾਹਕਾਰ ਆਰ.ਪੀ.ਸਿੰਘ,ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ,ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ,ਸੰਜੀਵ ਆਦਿ ਚੁਣੇ ਗਏ।

Sunday, January 16, 2022

👉 श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में मूर्ति स्थापना दिवस पर करवाया विशाल भगवती जागरण।👉 15 जनवरी को सुबह झंडे की परिक्रमा के साथ, श्री शीतला माता की मूर्ति को पहनाया चांदी का छतर तथा मुकुट।👉 श्री सिंदूरा देवी जी के परम शिष्य श्री छिन्नमस्तिका मंदिर में किया ध्वजारोहण,महिला संकीर्तन मंडली ने माता की मूर्ति को पहनाया सोने का हार।फगवाड़ा 16 जनवरी 2022 ( ब्यूरो रिपोर्ट ) श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में 2 माघ को 68 वां मूर्ति स्थापना दिवस श्री छिन्नमस्तिका दुर्गा भजन मंडली, श्रद्धालुओं ,धार्मिक जत्थे बंदियों सहित विभिन्न शख्सियतों की ओर से धूमधाम से मनाया गया। जिस के संबंध में मंदिर की ओर से 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक पर प्रभात फेरियां निकाली गई। 15 जनवरी दिन शनिवार को सुबह बैंड बाजों, पटाखों से स्वागत करते हुए झंडे की परिक्रमा सुबह मंदिर प्रांगण से शुरू करके शहर के विभिन्न विभिन्न बाजारों से होते हुए श्री सिंदूरा देवी मंदिर पहुंची। वहां से श्री ब्रह्मलीन गुरु महाराज सिंदूरा देवी की शिष्या निर्मला देवी जी,ज्ञान बहन जी,जनक बहनजी की अध्यक्षता में झंडे की परिक्रमा को पुष्प वर्षा कर श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कटैहरा चौक में पहुंचे तथा हरिओम गुप्ता परिवार की ओर से पूजा अर्चना कर मंदिर में स्थापित मां शीतला जी की मूर्ति पर चांदी का मुकुट भी चढ़ाया गया । श्री छिन्नमस्तिका महिला संकीर्तन मंडली की ओर से माता छिन्नमस्तिका की मूर्ति को सोने का गले का हार पहनाया गया।मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ में रविंदर आनंद परिवार की ओर से आहुतियां डाली जाएगी। दोपहर को 3:00 से 5:00 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली की ओर से मंदिर में संकीर्तन किया गया था था प्रसाद रूपी केक भी वितरित किया गया। देर शाम कोविड-19 पालन करते हुए मंदिर में माता का विशाल भगवती जागरण आयोजित किया गया। जिसकी ज्योति पूजन की रसम मनीष कुमार सहजपाल मोनू परिवार की ओर से की गई। जिसमें उपभोक्ता अदालत के पूर्व प्रोजाइडिंग अफसर श्री सुरेंद्र मित्तल जी, फगवाड़ा के कांग्रेस की उम्मीदवारविधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मान, नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर ज्योति बाला मट्टू के बेटे मंदिर में चुनरी की रस्म तथा पूजा अर्चना मंदिर प्रांगण में श्री दुर्गा भजन मंडली की ओर से 8 बजे जागरण के दौरान महंत कृष्ण लाल बेदी की अध्यक्षता में प्रसिद्ध संत महंतों की उपस्थिति में श्री सत्या देवी मंदिर के संचालक रेनू देवा जी की मौजूदगी में विशाल भगवती जागरण किया गया तथा 16 जनवरी को सुबह 5:00 बजे तारा रानी की कथा के उपरांत संपूर्ण आरती की गई। इस मौके पर गणमान्य लोगो को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर समाज सेवक सुरेंद्र मित्तल,श्री बाबा लाल दयाल सेवा मंडली के चेयरमैन कीमती लाल आनंद,राष्ट्रीय बजरंग दल के सह संयोजक शिव कुमार सैनी, शिवसेना पंजाब के उप प्रधान रवि दत्त, शहरी प्रधान अंकुर बेदी, हिंदू शिवसेना के रवि कंडा , महंत बालकिशन आनंद, शिव उप्पल,सुनील मेहता,आर एस एस के जिला संघचालक अरुण मल्होत्रा, आर एस एस के शाखा प्रमुख दविंदर आनंद, फास्टवे केबल नेटवर्क के एमडी प्रदीप आनंद, सीनियर कांग्रेसी नेता विनोद विरमानी, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, श्री भामेंश्वरी देवी मंदिर के महंत सोनू ,जितेंद्र विरमानी, हिंदू नेता अमित पुरी, क्षत्रिय-अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब गवर्नमेंट के सदस्य रमन मेहरा,कैप्टन बलविंदर कुमार,धर्मवीर ठाकुर, नरेश सागर, रवि कुमार, विजय कुमार, ममता विंग, जितेंद्र सोनी,बब्बू मल्होत्रा, मीणा देवा जी,श्री छिन्नमस्तिका महिला संकीर्तन मंडली कांता रानी, सुनीता मनचंदा, कीर्ति रानी आनंद, मोहित आनंद, गौरीश आनंद, माधवानंद,राज रानी धीर मंदिर श्रद्धालु व मोहल्ला निवासी, सेवादार धार्मिक जत्थे बंदियों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Tuesday, January 4, 2022

छिन्नमस्तिका मंदिर ब्रह्मलीन सरपरस्त चेयरमैन श्री सिंदूरा देवी जी के आशीर्वाद से स्थापित मां छिन्नमस्तिका मूर्ति स्थापना दिवस पिछले 68 सालों (1954 )से संतो महंतों सेवादारों मोहल्ला वासियों भक्तों के सहयोग से रोजाना 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाल रहा है जिसमें मां के भक्त श्री तिलक राज आनंद , भक्त श्री प्रीतम दास ,भक्त श्री तेलू राम, भक्त श्री मदनलाल , भगत बिहारी लाल जिन्होंने तन मन और धन से एक-एक पाई इकट्ठा कर इस मंदिर को विशाल रूप दिया आज उन्हीं के आशीर्वाद से सभी भक्तों ने मिलकर इन प्रभात फेरीओं को जारी रखा जहां जनवरी महीने में ठंड से कोई बाहर निकलना पसंद नहीं करता है लेकिन यह सेवादार महामाई का नाम लेकर संतो महंतों भक्तों मोहल्ला वासियों महिला संकीर्तन मंडल को साथ लेकर प्रभात निकालते हैंमां छिन्नमस्तिका भक्तों की आस्था का केंद्र है बुजुर्गों का कहना है इस मंदिर में कन्या रूप में मां ने दर्शन दिए थे उन्होंने कहा कि जो भी किसी कारणवश मां चिंतपूर्णी दरबार में जाने में असमर्थ है वे अगर सच्ची आस्था से इस मंदिर में माथा टेकने आएगा तो भी उनकी मनोकामना पूरी होगी महामाई का सच्चा दरबार हैसभी भक्तों ने मिलकर इसको विराट रूप दिया शिव शंकर भोले का परिवार की स्थापना की गई मां शीतला मूर्ति की स्थापना की गई मां को चांदी का छत्र चढ़ाया गया बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था की गई मां छिन्नमस्तिका का शृंगार किया गया इस साल नवरात्रों में महिला सकीर्तन मंडल दोबारा सोने की नथनी चढ़ाई गईइस साल मां छिन्नमस्तिका दरबार को लाइटों से सजाया गया मां छिन्नमस्तिका का दरबार भक्तों की खींच का केंद्र बना हुआ है दूर-दूर से भक्त प्रभात फेरीओका हिस्सा बन मां की आराधना करते हैं और मा इन भक्तों की मुरादे को पूरा करती है जयकारा मां छिन्नमस्तिका दा बोल सांचे दरबार की जयदुष्टों का नाश करने वाली माता तेरी सदा ही है

Wednesday, November 17, 2021

ਲਖ ਖੁਸੀਆ ਪਾਤਿਸਾਹੀਆ ਜੇ ਸਤਿਗੁਰੁ ਨਦਰਿ ਕਰੇਇ ॥ਨਿਮਖ ਏਕ ਹਰਿ ਨਾਮੁ ਦੇਇ ਮੇਰਾ ਮਨੁ ਤਨੁ ਸੀਤਲੁ ਹੋਇ ॥ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਨਿੰਮਾਂ ਵਾਲੇ ਚੌਕ ਤੋਂ ਆਲੋਕਿਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਕੱਡਿਆ ਗਿਆ। ਸਰਦਾਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਜੀ ਵਿਧਾਇਕ ਫਗਵਾੜਾ ਵੀ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੀ ਅਪਾਰ ਬੱਖਸ਼ਿਸ਼ ਸਦਕਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਤੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਰੂਪ ਸੰਗਤ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਂਵਾਂ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵੀ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ। ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਮੇਰੀ ਇਹੀ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸੱਚਾਈ ਅਤੇ ਨੇਕੀ ਦੇ ਰਾਹ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦੀ ਸਦਬੁੱਧੀ ਅਤੇ ਹਿੰਮਤ ਬੱਖਸ਼ੇ।

Tuesday, November 16, 2021

राकेश कौड़ा को कौड़ा बिरादरी का प्रधान सर्वसम्मिति से नियुक्त किया फगवाड़ा(Anand Tv) कोड़ा खानदान की एक अहम वार्षिक मीटिंग का आयोजन सतिधाम में किया गया सर्वप्रथम समस्त उपस्थित कौड़ा परिवार सती माँ सतवंती उत्तम सती जी के दरवार में नतमस्तक हुए बैठक दौरान अहम फैसले लेते हुए नई करजुकारी कार्यकरणी की रचना की गई जिसमें सर्वसम्मिति से राकेश कौड़ा को प्रधान नियुक्त किया गया उनका नाम रमेश कौड़ा व के.के.कौड़ा ने प्रपोज किया व सरप्रस्त मनोहरलाल कौड़ा ने सहमति जताई व उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई राकेश कौड़ा ने आपने सम्भोधन में कहा वो समस्त कौड़ा खानदान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तहदिल से कार्य करेंगे एवँ सम्पूर्ण निष्ठा के साथ ही सभी प्रकार के पूजन अथवा कार्यक्रमो को सभी को साथ लेकर करेंगे सतिधाम चूँकि कौड़ा खानदान की आस्था का प्रतीक है इस लिए सभी कौड़ा परिवारों के सदस्यों को साथ लेकर ही चलेंगे इस मौके सरप्रस्त मनोहरलाल कौड़ा, जनरल सैक्टरी सुशील कौड़ा,कोषाध्यक्ष रमेश कौड़ा के साथ साथ समस्त कोर कमेटी की भी घोषणा कर जिमेदारिया भी सौंपी गई कमेटी ने अहम फैसला लेते हुए ये भी तह किया आगामी वार्षिक सतिधाम पर मेला 27 फरवरी 2022 रविवार को लगाया जाएगा। इस मौके राकेश कौड़ा रमेश कौड़ा,सुशील कौड़ा,मनोहरलाल कौड़ा,शिव कौड़ा पत्रकार,रजिंदर कौड़ा, डॉ कमल कौड़ा,अनूप कौड़ा,रूबल कौड़ा,राहुल कौड़ा,साहिल कौड़ा,तुषार कौड़ा,सोनू कौड़ा,विक्की कौड़ा,चन्द्र कौड़ा,विक्रांत कौड़ा,बूटा राम कौड़ा,अमित कौड़ा,रमन कौड़ा,राजू कौड़ा,सोनू कौड़ा,विक्रांत कौड़ा,प्रदीप कौड़ा,वरियाम कौड़ा,कृष्ण कौड़ा,कर्ण कौड़ा,पंकज कौड़ा व अन्य उपस्थित थे।

Friday, September 24, 2021

श्री राधा रमण संकीर्तन मंडल धार्मिक एवं समाजिक संस्था की ओर से श्रीमान मुनि जी के आशीर्वाद से द्वितीय वार्षिक उत्सव 26 सितंबर दिन रविवार को शाम 6:30 बजे श्री गीता भवन मंदिर नवा शहर में मनाया जा रहा है संस्था की ओर से नगर कौंसिल के प्रधान सचिन दीवान को उनके कार्यालय में निमंत्रण दिया गया सकीर्तन मैं राजपुरा से प्रीति पाहुजा किशोरी जी की विशेष कृपा पात्र आ रही हैं संस्था के प्रधान इंद्रजीत लड़ाईया और जगमोहन नंदा ने बताया की आप सभी शहरवासी इस सत्संग को सुनने के लिए परिवार सहित पहुंचे और पुण्य के भागी बने राजेश अरोड़ा और प्रदीप आनंद ने कहा की धार्मिक कार्य करने से कष्ट मिट जाते हैं और हमारी संस्था निशुल्क कीर्तन करती है अगर आप भी अपने घर में धार्मिक सत्संग करवाना चाहते हैं तो आप हमारी संस्था से संपर्क कर सकते हैं प्रदीप जोशी और रितेश बजाज ने कहा कि सभी के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है विकास दुआ जगमोहन नंदा इंद्रजीत लड़ोया राजेश अरोड़ा प्रदीप आनंद प्रदीप जोशी प्रवेश वोहरा राजेश वोहरा रितेश बजाज ओमप्रकाश आहूजा नरेंद्र कालिया और सदस्य हाजिर हुए

Monday, September 6, 2021

श्री राधा रमण सकीर्तन मंडल धार्मिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से छठी उत्सव मनाया गयाश्री राधा रमण सकीर्तन मंडल धार्मिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से छठी उत्सव मनाया गया इस अवसर पर बंगा रोड सामने शिव सप्ता मंदिर के सामने कॉस्मिक लुक ब्यूटी सलून एवं एकेडमी का उद्घाटन विराग पुरी बाई जी, संत करुणा पुरी बाई जी, श्री संत ऋषि राज जी महाराज जी और माता जी, के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया विशेष मेहमान के तौर पर सचिन दीवान जी प्रधान नगर कौंसिल नवांशहर, इंजीनियर देशराज बांगड़ पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड, सरदार परम सिंह खालसा काउंसिलर, मनोज कंडा, हाजिर हुए सभी आए हुए मेहमानों को सिरोपा डालकर स्वागत किया गयाश्री राधा रमण सकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा संकीर्तन किया गया और आए हुए लोगों को श्री कृष्ण जी के भजन नरेंद्र कालिया , प्रवेश बोरा, सुरेश गौतम, राजेश अरोड़ा ने भजन गाकर तेरे परा नाल उड़ी जानदे हैं, बनके बिहारी दे दो सहारा, सीता राम सीता राम जपले मना, फगवाड़ा से मां छिन्नमस्तिका मंदिर के भगत श्री बाल किशन आनंद, ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया श्री राधा रमन मेंबरों द्वारा आनंद परिवार को सम्मानित भी किया गया!इस अवसर पर कॉस्मिक लुक की संचालक ज्योति आनंद ,फास्टवे केबल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप आनंद, दविंदर पाल ,आनंद, रविंद्र आनंद बालकिशन ,करणवीर ,वैभव आनंद, आशुतोष, माधव ,मोहित आनंद, जगमोहन नंदा ,प्रदीप जोशी, विकी दुआ ,इंद्रजीत लड़ोया रितेश बजाज ,मप्रकाश अहूजा ,विजय क्वात्रा, सीमा नंदा मधु जोशी मीनू अरोड़ा ममता दुआ ममता आनंद जीवन आनंद रश्मि हिना कशिश आध हाजिर हुए

संयुक्ता किसान मोर्चा डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा। पठानकोट 17 जून दीपक भंडारी :- यूनाइटेड किसान मोर्चा पंजाब के निर्णय अनुसार किसान जत्थेबंदियों, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब, भारती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा सभर, बलवंत घोह, बलदेव राज भोआ श्री मुख्तियार के नेता सिंह, श्री केवल सिंह कांग, श्री सत्य देव सैनी ने आज किसानों की एक सभा का नेतृत्व किया, मोर्चा के निर्णय के अनुसार, उसी क्रम में, जिला पठानकोट के डी सी साहिब के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के 22 किसान संगठनों ने, पंजाब सरकार से किसानों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निम्नलिखित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की। पंजाब सरकार द्वारा मक्का की खरीद की घोषणा को केंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी के अनुसार खरीद कर मंडियों में लागू किया जाना चाहिए। चारा, चारा प्रति एकड़ की तत्काल खरीद सुनिश्चित करना, 5 क्विंटल कोटा तय करना, चारे की खरीद सुनिश्चित करना और चारे की खरीद सुनिश्चित करना. गन्ना मिल के लिए किसानों को 900 करोड़ रुपये का पिछला ब्याज तत्काल भुगतान किया जाए। पंजाब के सभी इलाकों में सूई, पुलिया और एक्वाडक्ट्स को निकाल कर तुरंत चलाया जाए।